Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गॉडविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को बड़े हर्षोल्लास से 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्कूल के निर्देशक जितेंद्र सिंह बाजवा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर नन्हे छात्र-छात्राओं ने प्रेरणा स्रोत विरासत में मिली आजादी को बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के कदमताल करके हुई। इस मौके पर सभी छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान पहनकर जैसे इंदिरा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सोल्जर मैन आदि का अभिनय किया।

कक्षा यूकेजी के बच्चों ने सामूहिक गीत ‘ए वतन आबाद रहे तू’ और कक्षा प्रथम के बच्चों ने ‘माटी पुकारे तुझे, गाने पर बहुत ही शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति की भावना को प्रबल कर आजादी का जश्न मनाया। नन्हे-मुन्ने ने सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। कक्षा 6 से आठवीं तक के छात्रों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनम्र शर्मा ने इस आजादी के महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” घोष के साथ मिष्ठान वितरित करके किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img