Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

लव जिहाद का शिकार हुई महिला को बंधक बनाकर किया हत्या का प्रयास

  • गंभीर हालत में मोदीपुरम के निजी अस्पताल में कराया भर्ती
  • हिंदू संगठन के लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के शादीशुदा युवक ने अपना नाम बदलकर दूसरे समुदाय की महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि महिला साथ रहने की जीत पर अड़ी तो आरोपी ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। हालत बिगड़ने पर मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हिंदू संगठन के लोगों को इसका पता चला तो मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरधना के जगमोहन नगर मोहल्ला निवासी फैजल पुत्र आस मोहम्मद का पुणे महाराष्ट्र निवासी हिंदू समुदाय की एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ। आरोपी ने महिला को अपना नाम सोनू बताया। आरोप है कि फैजल ने धर्म छुपाने के साथ ही यह भी नहीं बताया कि उसकी पहले से शादी हुई है। दोनों में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो महिला आरोपी के प्रेम जाल में फंस गई। समय बीतने के बाद महिला को आरोपी की हकीकत पता चला तो उसके होश उड़ गए।

हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी से धोखा देने का जवाब लेने के लिए सरधना पहुंच गई। आरोप है कि युवक ने महिला को अपने मकान में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। उसकी हालत बिगड़ने पर मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मामला हिंदू संगठन के लोगों तक पहुंच गया। इसके बाद मामला तूल पकड़ता चला गया। हिंदू संगठन के लोगों ने मोदीपुरम थाने में पुलिस को अवगत कराया तो पता चला कि घटनास्थल सरधना का है।

जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों द्वारा सरधना थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही ताबड़तोड़ दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी फैजल का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

शोहदे की ओछी हरकत, छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को शोहदे ने उसकी बात ना मानने पर सड़क पर सबके सामने तेजाब से नहला देने की धमकी दे डाली है। इतना ही नहीं आरोपी ने सरेआम सड़क पर छात्रा को घसीट डाला। उसकी जमकर पिटाई की। वह बुरी तरह जख्मी हो गयी है। शुक्रवार को पीड़ित छात्रा मां का सहारा लेकर एसएसपी से सुरक्षा की फरियाद करने को पुलिस कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके पीछे पड़ा हुआ है। उसकी वजह से वह कालेज जाने से भी अब डरने लगी है। वह कई बार जोर जबरदस्ती कर चुका है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी हरकतों से तंग आकर उसने बीच में कालेज जाना भी छोड़ दिया था। किसी तरह हिम्मत कर उसने दोबारा से कालेज जाना शुरू किया है, लेकिन शोहदे की हरकतों के चलते उसको अब कॉलेज जाने से भी डर लगाने लगा है। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले वह किसी का से बाजार गई थी। वहां शोहदे से उसको रोक लिया। उसकी हरकतों का जब विरोध किया तो उसने बुरी तरह पीटा और सड़क पर घसीट दिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह बुरी तरह से डरी हुई है। इस मामले में एसएसपी से ब्रह्मपुरी पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img