Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने दौराला तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे

  • विवेक हत्याकांड: विवेक साहू की हत्या का राज खोलेगा मोबाइल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मॉडल विवेक साहू की हत्या को 24 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस को कोई अहम् सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि इस प्रकरण के खुलासे के लिए अधिकारियों ने चार टीमों को लगा रखा है। पुलिस ने गुरुवार को कंकरखेड़ा, मोदीपुरम और दौराला में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। आखिरी लोकेशन पुलिस को मॉडल की कैलाशी हॉस्पिटल की मिली थी। पुलिस को विवेक के पास से जो मोबाइल मिले हैं, वो भी इस हत्या का खुलासा कर सकते हैं। सर्विलांस टीम को भी इस प्रकरण में लगा रखा है।

विवेक के पास से मिले मोबाइल फोन्स की जांच की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में जमीन का मामला मुख्य रुप से सामने आ रहा है। दरअसल, जमीन बिकने के बाद विवेक के पास दो करोड़ रुपये आए थे। पुलिस इस बिंदू को भी आधार मान रही है। इसके अलावा गर्लफ्रेंड से हुए विवाद को भी पुलिस हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। विवेक अपने पास दो मोबाइल रखता था। पुलिस को दोनों मोबाइल मिल गए हैं। अब पुलिस ने सर्विलांस पर इन मोबाइल को लगा दिया है। माना जा रहा है कि मोबाइल के माध्यम से ही इस हत्या का राज खुल सकता है।

उधर, इस पूरे मामले में अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। पल्लवपुरम थाना प्रभारी से लेकर सीओ दौराला तक कुछ नहीं बता रहे हैं। सिर्फ दोनों अधिकारी कुछ बिंदुओं पर जांच करने और जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे बिंदू हैं, जिसके जवाब पुलिस तलाश रही है। पहला ये कि विवेक आखिर दुल्हैड़ा के जंगल में कैसे पहुंचा। दो करोड़ की जमीन बिकने के बाद विवेक का गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ तो परिजनों ने क्यों जानकारी नहीं ली।

दिनभर अधिकारी लेते रहे जानकारी

पल्लवपुरम थाना पुलिस से अधिकारी दिन भर इस पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए नजर आए। हालांकि अधिकारी क्या क्या जानकारी लेते रहे ये तो पता नहीं, लेकिन पुलिस कई बार घटना स्थल पर गई तो कई बार हाइवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए नजर आई। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने गुरुवार को घटना स्थल पर जाकर क्राइम सीन किया। पुलिस ने उस बुलट की भी तलाश की, लेकिन पुलिस को अभी तक बुलट नहीं मिली है। विवेक साहू को पीछे से गोली दिल में लगी, इसके चलते ही उसकी मौत हुई। अब पुलिस ने वहां जाकर ऐसा ही सीन क्रिएट किया।

दौराला सर्किल में बढ़ा अपराध, कई मामले गंभीर

दौराला सर्किल में अपराधों की इस समय बाढ़ आ गई है। इस सर्किल में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विवेक साहू का हाई फाई मर्डर भी इसी सर्किल में आता है। आखिर अधिकारियों का इस सर्किल की तरफ क्यों ध्यान नहीं है।
कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दौराला सर्किल में चेंज होगा, लेकिन अभी तक भी कोई चेंज नहीं हुआ है। इस सर्किल में कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थाना शामिल है। सर्किल में लगातार अपराध में बढ़ोतरी हुई है।

सर्किल में अधिकारी कर सकते हैं बदलाव

मर्डर के बाद अधिकारी सतर्क तो हुए हैं, लेकिन लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर भी चिंता व्यक्त कर रहे है। सर्किल में लगातार बढ़ रहे प्रकरणों को लेकर अब अधिकारियों को कार्रवाई करनी होगी और माना जा रहा कि अधिकारियों द्वारा भी सर्किल में बदलाव भी किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img