जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नहटौर पुलिस बेगराजपुर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस में बाइक को रोकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। इसमे बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक मामले में छीना गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 800 रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस में बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर अमन फौजी पुत्र गजेंद्र सिंह गांव उमरपुर आशा थाना शेरकोट के रूम में हुई।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

