Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने नहीं निकलने दी सपा किसान यात्रा

  • बढ़ापुर से सपा के भावी प्रत्याशी विपिन चौहान के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम सीओ को ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बढ़ापुर 19 विधानसभा से सपा के भावी प्रत्याशी विपिन चौहान के नेतृत्व में स्थानीय सपाइयों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली जाने वाली किसान यात्रा को पुलिस ने नहीं निकलने दिया। विपिन चौहान, सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन, मलकीत सिंह व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया।

विपिन चौहान,अमित चौहान तथा सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने सीओ सुनीता दहिया को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को गांव खुशहालपुर में बढ़ापुर 19 विधानसभा से सपा के भावी प्रत्याशी विपिन चौहान के नेतृत्व में उनके आवास पर किसान आंदोलन के पक्ष में निकाली जाने वाली किसान यात्रा को लेकर पुलिस रात्रि से ही सक्रिय हो गई थी।

38 15

सपा के वरिष्ठ नेता विपिन चौहान,सपा नगरध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन तथा मलकीत सिंह को सुबह से ही पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया था। दोपहर लगभग दो बजे अफजलगढ़ कादराबाद मार्ग स्थित सपा नेता विपिन चौहान के आवास से सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, अमित चौहान, विपिन चौहान तथा सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन किसान यात्रा के लिए बाहर निकले तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हे रोक लिया।

विरोध करते हुए सपाई सड़क किनारे धरने पर बैठ गये तथा सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में किसानों का उत्पीड़न कर किसानों की आवाज दबाने पर तुली है।

37 13

इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल नरेश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि देश के अन्नदाताओं की चिंता भाजपा सरकार नही कर रही है। उन्होने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों को गुंडे तथा आंतकवादी बताया जा रहा है। उन्होने कहा कि कारपोरेट घरानों के फायदे के लिए बनाये गये कृषि कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, ठाकुर अमित चौहान, विपिन चौहान, हाजी कमाल अंसारी, राधा सैनी, खिजर अहमद, सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन, अखलाक उर्फ पप्पू, जावेद राईन, मलकीत सिंह, शाहिद हुसैन, नसीम राणा, शाहनवाज पठान, इमरान पेंटर, आदेश सैनी, मुकुल चौहान, दुष्यंत चौहान, सभासद शेख इमरोज, नदीम अहमद, जावेद अहमद, वकील अहमद, देवेन्द्र चौहान, सोनू चौहान, नरेंद्र सैनी, गुरदीप सिंह, जसविंदर सिंह तथा लखविंदर सिंह आदि शामिल थे।

सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार, कोतवाल कोतवाली देहात लव सिरोही, एसओ रेहड़ विजेन्द्रपाल सिंह,एसएसआई अरविंद कुमार भदौरिया, कस्बा इंचार्ज किरनपाल सिंह, हल्का इंचार्ज साहब सिंह के अलावा अतिरिक्त भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस तथा पीएसी बल तैनात रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img