Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Vani Kapoor: वाणी ने अपने इंडस्ट्री करियर में देखे थे कई उतार-चढ़ाव, चुनौतियों का सामना कर साझा किया असफलता से निपटने का मंत्र

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने शुद्ध देसी रोमांस, बिफिक्रे, वॉर, चंडीगढ़ करे आशिकी और शमशेरा सहित बहुत सी फिल्मों में काम किया हैं जो कि बहुत चर्चा में भी रही थी। हाल ही में, अभिनेत्री 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म खेल खेल में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं हैं। वाणी ने अपने इंडस्ट्री करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन हमेशा सभी चुनौतियों का सामना किया हैं। साथ ही उन्होंने अपनी असफलता से निपटने का मंत्र भी इन दिनों साझा किया हैं।

क्या बोलीं वाणी?

अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी असफलता से निपटने, अपनी ग्रोथ को समझने को लेकर खुलकर बात की। वाणी कपूर ने स्वीकार किया कि असफलता से निपटना एक निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वे खुद को इमोशनली असफलताओं से अलग करने की कोशिश कर रही हैं और यह पहचान रही हैं कि यह भी जीवन का ही हिस्सा हैं। वाणी ने आगे कहा, ‘इससे सीखने का प्रयास करें’।

वाणी ने इस मुद्दे पर की बात

वाणी कपूर ने फिल्म मेकिंग में सहयोग पर भी बात की और कहा कि एक फिल्म कैसी साबित होगी, उसका परिणाम उनके कंट्रोल से बाहर की चीज है। इसमें कई फैक्टर काम करते हैं। एक फिल्म को बहुत सारे लोगों के प्रयास के साथ बनाया जाता है। फिल्म एडिट टेबल पर भी बनाई जाती है। एक बैकग्राउंड स्कोर होता है। अन्य लोग और किरदार होते हैं।

इसलिए यह सब सिर्फ आपके कंधों पर नहीं है। इसके बावजूद, वाणी ने यह बात भी स्वीकारी की वह अक्सर फिल्म के प्रदर्शन का बोझ अपने ऊपर ले लेती हैं, लेकिन वह असफलताओं को भी सहजता से लेना सीख रही हैं।

वाणी कपूर ने अपने करियर पर बात करते हुए अपने तमाम किरदारों का जिक्र छेड़ा और कहा ‘बेफिक्रे’ में अपना किरदार शायरा की उनके लिए एक खास जगह है। उन्होंने कहा कि फिल्म को वह प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी, इसके बावजूद वह इस किरदार से जुड़ी हुई हैं।

वाणी ने कहा, ‘मेरे पूरे करियर में मेरे सारे किरदार खास रहे हैं, मुझे पता है कि इस फिल्म को वह प्यार नहीं मिला जो मैं चाहती थी, लेकिन मैं ‘बेफिक्रे’ में शायरा के किरदार से बहुत जुड़ी हुई थी’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img