Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

परीक्षितगढ़ में दिनदहाड़े शहीद की पत्नी से लूटपाट

  • शहीद की पत्नी अकेली ही भिड़ गई बदमाशों से
  • एसपी देहात ने घटना का खुलासे के दिये निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: शहीद डबल सिंह की पत्नी से दिनदहाड़े परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग स्थित राधा गोविंद फार्म हाउस के समीप पीछे से आ रहे नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने कानों के कुंडल पर झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया। जिस पर महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाश महिला से बैग में रखे 30 हजार रुपये की नकदी और कीमती कागज लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से जानकारी लेते हुए थाना पुलिस को घटना का शीघ्र ही खुलासा करने का निर्देश दिये।

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल कस्बा सतपुल्ली निवासी डबल सिंह कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। सरकार ने परिजनों को परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग डबल सिंह फिलिंग सेंटर आवंटित किया था। जिसको शहीद डबल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी राजी देवी देखरेख करती है। शहीद की पत्नी राजी देवी नगर के राधा गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। सोमवार दोपहर एक बजे वह कॉलोनी से पेट्रोल पंप पर पैदल बैग लेकर जा रही थी। इस दौरान परीक्षितगढ़ की ओर से बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और कुंडलों पर झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया,

लेकिन शहीद की पत्नी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से अकेली भिड़ गई और एक बदमाश का गला पकड़कर बाइक से खींचने का प्रयास किया, लेकिन महिला की हिम्मत बदमाशों पर भारी पड़ गई और बदमाश महिला के हाथों से बैग लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए किठौर मार्ग की ओर फरार हो गए। बैग में 30 हजार रुपये की नकदी और कीमती कागजात थे। शहीद की पत्नी के साथ हुई लूट की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जिस पर आनन-फानन में एसपी देहात राकेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और शहीद की पत्नी राजी देवी से जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों की तलाश में आसपास के मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। एसपी देहात ने थाना पुलिस को लूट की घटना का शीघ्र ही खुलासा करने के निर्देश दिये।

बदमाशों ने आधा दर्जन घरों में जमकर बरपाया कहर

दौराला: थाना क्षेत्र के कनौडा गांव निवासी सुंदर ने बताया कि वह घर में ही सुंदर किराना स्टोर के नाम से दुकान करता है। देर रात दो बजे बदमाश मकान में पहुंचे और गल्ले में रखें 25 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिएं। बताया कि राजवीर, महावीर सहित आधा दर्जन घरों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। कई मकानों से एंड्रायड फोन सहित हजारों का कीमती सामान लेकर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

एक के बाद एक गांव में चोरी की घटना बढ़ती गई। जिसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर चौकी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की। थाना पुलिस ने पीड़ित परिवारों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। मामले में दौराला इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है की कनौड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों ने रुपये चोरी व मोबाईल चोरी की घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामल की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

घर के बाहर से चोरी कार 70 मिनट बाद गली में खड़ी मिली

मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से कार चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर लेकर गए चोर 70 मिनट बाद घूम फिरकर वापस लौट आए। उन्होंने गली में सड़क के बीचो-बीच कार को खड़ी करके वहां से रफूचक्कर हो गए। चोरों की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी मेहराजुद्दीन ने बताया कि देर शाम को उसने अपनी एमजी हेक्टर कार घर के बाहर खड़ी की थी। जिसमें रात को बच्चे बैठकर गाने सुन रहे थे। जब वह वापस आए तो गाड़ी में ही चाबी भूल आए। सुबह जब वह उठे तो गाड़ी अपनी जगह पर ना होकर दूसरी जगह पर खड़ी थी। साथ ही गाड़ी में कुछ नुकसान भी हो रहा था। शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरा मामला साफ हुआ। देखा गया कि एक बजकर 15 मिनट पर कुछ युवक गाड़ी को लेकर जा रहे है,

लेकिन 2 बजकर 25 मिनट पर वापस गाड़ी लाते हैं और गली के बीचों-बीच खड़ी करके वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी है। उधर, कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि गाड़ी को लेकर जाने वाले युवकों शराब के नशे में थे, उसी मोहल्ले के लड़के बताए जा रहे है। वह नशे की हालत में गाड़ी लेकर गए और वापस वहीं पर लाकर खडी कर दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छुर गांव के जंगल में चोरों का आतंक

सरधना: रविवार की रात छुर गांव में चोरों ने जमकर आतंक मचाया। चोरों ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर विद्युत मोटर, केबल, कृषि यंत्र, आदि सभी कीमती सामान चोरी कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के छुर गांव निवासी किसानों ने बताया कि नलकूपों के ताले तोड़कर विद्युत मोटर, स्टार्टर, केबल, कृषि यंत्र आदि सभी कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। घटना से किसानों में आक्रोश फैल गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच करके लौट आई। कार्रवाई की मांग को लेकर किस थाने पहुंच गए। पीड़ित किसानों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img