Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

लेन-देन का आडियो वायरल, महकमे में खलबली

  • एमडी पावर के खिलाफ मोर्चा खोलकर फंस गए एक्सईएन, आरोपों को किया खारिज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पीवीवीएनएल एमडी पावर के खिलाफ मोर्चा खोलकर अटैच चल रहे एक्सईएन ने उड़ता तीर पकड़ लिया लगता है। डिस्कॉम के तमाम अफसर एमडी के बचाव में आ गए। एक्सईएन संगल लाल यादव के पत्र में लगाए गए एक करोड़ के कमीशन के आरोपों को ही नहीं खारिज किया, बल्कि पलटवार करते हुए आरोप लगाने वाले एक्सईएन पर भी जोरदार हमला बोल दिया। महकमे के आला अफसरों के ग्रुप में सोमवार की सुबह से एकाएक कमीशनखोरी के तीन आॅडियो वायरल हो गए। इन आॅडियो में एमडी पर कमीशन के आरोप लगाने वाले संगल लाल यादव को ठेकेदारों से बातचीत करते सुना जा सकता है।

इन आॅडियो में वह काम के नाम पर जो रकम तय की गयी रकम का तकादा करते सुने जा सकता है। एक अन्य आॅडियो में वह जिस शख्स से काम करने की एवज में रकम मांग रहे हैं, वह कह रहा है कि रक्षाबंधन के पर्व की वजह से व्यस्त था, इस वजह नहीं मिल सका। इसी आॅडियो में यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि मैंने काम कर दिया था। ऐसे ही एक-दूसरे आॅडियो में किसी शख्स से कहते सुने जा सकते हैं कि अमुक व्यक्ति का काम किया था, उस पर इतनी रकम बकाया है। इसी आॅडियो में वह अपने पास एक लिस्ट होने की बात कह रहे हैं। जिसमें उनके नंबर व नाम हैं। जिनसे उन्हें जो काम किया है। उसकी एवज में पैसे लेने हैं।

तीसरे आॅडियो में वह किसी शख्स से कह रहे हैं कि उनका हिसाब जल्दी कर दिया जाए क्योंकि उन्होंने अपने तबादले के लिए कोशिश शुरू कर दी हैं। सबसे हैरानी की तो यह है कि ये जितने भी आॅडियो हैं, सभी हाल फिलहाल के हैं। क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व और उन्हें मेरठ से हटाकर मुरादाबाद अटैच किए ज्यादा अरसा नहीं बीता है। इस आॅडियो में वह एक शख्स से शिकायत भरे अंदाज में कहते सुने जा सकते हैं कि मुरादाबाद में तो उनके पास कोई काम ही नहीं है। यहां तो हाजिरी भरने के बाद दिन भर बैठे ही रहते हैं। इसलिए अब वह पीवीवीएनएल से किसी दूसरे डिस्कॉम में जाने की बात कह रहे हैं।

पुत्र को लेकर घिर सकते हैं मुसीबत में

एमडी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले एक्सईएन संगल लाल यादव ने लगता है कि मुसीबतों को खुद ही न्योता दे डाला है। लेन-देन की आॅडियो क्लिप वायरल होने के अलावा नई मुसीबत उनके पुत्र जिसको उन्होंने महकमे में बतौर चालक नौकरी पर रखवा दिया था, को लेकर बन रही है। आरोप है कि इस बात को पहले छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में जब इसका खुलासा हो गया तो वह बैकफुट पर आ गए। पुत्र को पीवीवीएनएल में बतौर चालक नौकरी को लेकर उन्होंने 26 जून को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण जनपद मंडल मेरठ को एक पत्र लिखकर अपनी ओर से सफाई भी देने का प्रयास किया।

इस पत्र में वह अपनी बीमारी का हवाला देते हुए बता रहे हैं कि जिस गाड़ी पर उनका पुत्र राहुल यादव बतौर ड्राइवर रखा गया, उसको अन्य अधिकारी भी इस्तेमाल करते हैं। मात्र सात हजार रुपये का भुगतान दिए जाने तथा विभाग को किसी प्रकार की आर्थिक क्षति न होने की बात भी वह अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में कह रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पुत्र को बतौर सरकारी फाइल में बतौर चालक दर्शाए जाने पर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई प्रस्तावित है या है भी अथवा नहीं।

ऐसे हुई आडियो वायरल

सूत्रों की माने तो मुरादाबाद अटैच किए गए एक्सईएन के खिलाफ एमडी पावर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के अलावा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तमाम ठोस साक्ष्य भी एमडी को सौंपे जाने की बात सूत्र बता रहे हैं। माना जा रहा है कि एमडी के खिलाफ सीएम के यहां शिकायती पत्र का साइड इफेक्ट ही वायरल हो रहे आॅडियो क्लिप हैं।

आडियो क्लिप बताई मिथ्या

  • ठेकेदार राजकंवर व अरुण मित्तल ने परसों सात सितंबर को कॉल किया था। आॅडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। फंसाने की साजिश हैं, इसे ज्यादा कुछ नहीं। -संगल यादव, एक्सईएन।

मैनेजमेंट को कराया अवगत

  • संगल लाल यादव ड्यूटी पर ही शराब पी लेते हैं। आॅडियो में ठेकेदारों से धन की डिमांड किया जाना एक गंभीर प्रकरण है। मैनेजमेंट को मामले से अवगत कराया है। -वीके कौशल, एसई पीवीवीएनएल
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img