Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

सुरेश रैना के अनुभव से टीम होगी मजबूत: प्रियम

  • गर्ग बोले-सीनियर खिलाड़ी से टीम को मिलेगी मजबूती
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेरठी खिलाड़ी को मिली है कप्तानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 में उत्तर प्रदेश की टीम की कमान मेरठी खिलाड़ी प्रियम गर्ग को सौंपी गई है। जिसके बाद से उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भामाशाह पार्क में प्रियम गर्ग इन दिनों जमकर अभ्यास में जुटे हैं। कानपुर में आयोजित हुए यूपीसीए के कैंप से लौटने के बाद गर्ग ने कहा कि सीनिय खिलाड़ियों से अभ्यास करने पर काफी अच्छा अनुभव रहा। वहीं, टूर्नामेंट में सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी का अनुभव टीम को काफी मजबूती प्रदान करेगा।

बताते चले कि बीसीसीआई द्वारा घरेलू सत्र की शुरूआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से की जा रही है। जो कि 10 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसके लिए यूपीसीए के खिलाड़ियों का कमला क्लब कानपुर में कैंप भी पूरा हो चुका है। जिसमें यूपी के कप्तान प्रियम गर्ग और सुरेश रैना ने भी अभ्यास किया।

कैंप से लौटे प्रियम गर्ग गुुरुवार को भी भामाशाह पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास करते नजर आए। गर्ग ने कहा कि कैंप काफी अच्छा रहा और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अभ्यास करना भी काफी सुखद अहसास रहा। वहीं, सुरेश रैना जैसे सीनियर खिलाड़ी के जुड़ने से भी टीम काफी मजबूत हुई है।

उनके अनुभव से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। प्रियम बोले कि यूपी की इस टीम के साथ में पिछले दो-तीन से साल ड्रेसिंग रुम शेयर कर रहा हूं, इसलिए हमारे बीच अच्छी तालमेल है। टीम के साथ पुरानी रणनीतियों और स्वभाविक खेल के साथ ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ देंगे।

गौरतलब है कि प्रियम के अलावा कैंप में तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी, बल्लेबाज शिवम चौधरी, समीर रिजवी, शिवम बंसल, हरदीप सिंह, संदीप तोमर, तेज गेंदबाज प्रशांत चौधरी, योगेंद्र डोएला, स्पिनर सौरभ कुमार भी शामिल रहे।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तय करेगा भविष्य

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें जमी होंगी। दरअसल, इस टूर्नामेंट के बाद ही फरवरी माह में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की भी नीलामी होनी है। जिससे खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट और भी अधिक अहम् बन जाता है।

इसी के टूर्नामेंट के आधार पर कई खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें जमी होंगी। वहीं, मेरठ से प्रियम गर्ग और कार्तिक भी आईपीएल 2020 में अपना कमाल दिखा चुके हैं। जिसके बाद अब इनकी निगाह आगमी 2021 में होने वाले आईपीएल पर हैं जिसके लिए वह पूरी मेहनत के साथ स्टेडियम में अभ्यास कर रहे है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img