Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

पक्काघाट मंदिर के पूर्व प्रभारी की पुण्य तिथि पर हवन व भंडारा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के पक्का घाट मन्दिर में शुक्रवार को पूर्व प्रभारी रामस्वरूप महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर यज्ञ व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। उसके बाद वहां भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहूुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

नगर के पक्का घाट मन्दिर में पूर्व प्रभारी रामस्वरूप महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर विधि विधान के साथ आचार्य प्रवीण पुलस्त्य द्वारा यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। उसके बाद वहां सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदर कांड का पाठ होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

45 14

वहां पक्का घाट के प्रभारी स्वामी दिव्यानंद महाराज, श्रीजगद्गुरु शंकराचार्य इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर स्वामी श्रीकृष्ण स्वरूप महाराज, जयस्वरूप महाराज, मुरारी स्वरूप महाराज ने कहा कि उनके द्वारा मंदिर हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र कौशिक, राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, सुधाकर स्वामी, ब्रजमोहन शर्मा, आचार्य नीरज शास्त्री, राम शंकर, कृष्णानंद शास्त्री, गोपाल, ललित, मनीष गर्ग, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img