Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन अब देश के गांव-गांव से होगा: उम्मेद

जनवाणी संवाददाता |

लोनी: शहर के समाजवादी के कद्दावर नेता उम्मेद पहलवान ने कहा की समाजवादी द्वारा नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही है। भाजपा ने कार्यकतार्ओं की गिरफ्तारी नहीं कि बल्कि किसानों की गिरफ्तारी व उनपर मुकदमें दर्ज कराए है ये आने वाले समय में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

लोनी के वार्ड नम्बर 43 में किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष हसमुदीन द्वारा आजाद खान को लोनी नगर का सचिव बनाया गया। उम्मेद पहलवान ने भाजपा सरकार से किसान विरोधी कृषि बिल को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार किसान आन्दोलन को गम्भीरता से ले अन्यथा किसान आन्दोलन धीरे-धीरे देश के गांव-गांव घर-घर से शुुरू हो जायेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा का हर एक कार्यकर्ता देश के किसान मजदूर के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है। सरकार की गलत नीतियों से देश में गरीब और गरीब नौजवान बेरोजगार होता जा रहा है। किसान, गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी, बेरोजगार नौजवान, एक दुसरे पर निर्भर है सभी को साथ आकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना होगा।

पार्टी जनता की हर छोटी बडी समस्याओं के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करतीं रहेंगी। इस मौके पर चौधरी उम्मीद पहलवान, समीर खान, इरशाद प्रधान, फुरकान कुरेशी, चौधरी ताहिर हुसैन, अशफाक, शाहीद खान, कयूम इदरीसी, शरीफ इदरीसी, साबिर मंसूरी, सोमीन, साहिल कसार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img