Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

दुकानों पर डाले ताले, पुलिस से धक्का-मुक्की

  • दिल्ली पुलिस का विरोध, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में पिंटू नाम के व्यापारी को उठाने पहुंची थी दिल्ली पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चोरी का सोना खरीदने के आरोपी व्यापारी को उठाने पर शहर सराफा में हंगामा खड़ा हो गया। सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं। दिल्ली पुलिस को घेर लिया। जमकर धक्का-मुक्की की गयी। इस दौरान कोतवाली थाना के एसएसआई और व्यापारियों में भिडंÞत व हाथापाई की नौबत आ गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में किसी युवती ने अपने परिवार जनों के बैंक लॉकर को खोलकर उसमें रखी ज्वैलरी निकालकर बेच दी। यह बात काफी दिन तक परिजनों को पता नहीं चली। जब पता चली और मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि उसने सारी ज्वेलरी मोदीनगर के एक सुनार को बेच दी। दिल्ली पुलिस ने मोदी नगर के इस सुनार को उठा लिया। बकौल पुलिस, मोदीनगर के सुनार ने बताया कि मेरठ के शहर सराफा नील की गली के ज्वेलर पिंटू को उसने सारा सोना दिया ताकि ठिकाने लगाया जा सके। इसी के चलते दिल्ली पुलिस मेरठ पहुंची। थाना कोतवाली में आमद दर्ज करायी और सीधे पिंटू की दुकान पर आ धमकी। पूछताछ के नाम पर उसको उठा लिया। पिंटू को उठाते ही आसपास के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया।

अलार्म बज गया। देखते ही देखते बाजार में दुकानों शटर गिरने शुरू हो गए। पूरा बाजार वहां जमा हो गया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के विजय आनंद अग्रवाल, विकास रस्तोगी, मनोज गुप्ता, संतकुमार वर्मा आदि समेत तमाम पदाधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल व दूसरे व्यापारी भी पहुंच गए। पुलिस को घेर लिया। वहां हंगामा व नारेबाजी तथा धक्का-मुक्की होने लगी। धक्का मुक्की के बीच पिंटू को पुलिस से छुड़ा लिया गया।

इससे वहां तनाव सरीखे हालात बन गए। कोतवाली थाना के एसएसआई की सराफा कारोबारियों से जबरदस्त झड़प हो गई। पुलिस का कहना था कि पिंटू को केवल पूछताछ के लिए ले जाना चाहते हैं उसको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। विजय आनंद अग्रवाल का कहना था कि अपने व्यापारी को किसी कीमत पर नहीं ले जाने देंगे। पूछताछ करनी है तो उनके सामने की जाए। उन्होंने तर्क दिया कि बाजार में कोई ज्वेलरी बेचने आता है तो खरीदने वाले को क्या पता कि वह चोरी की है या नहीं। इसको लेकर भी जमकर बहस हुई।

हालांकि पिंटू को लेकर खुद बाजार के तमाम नेता थाना कोतवाली पहुंच गए, लेकिन दिल्ली पुलिस लौट गई। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस मेरठ आयी थी। जिस व्यापारी पर आरोप है कि वह माल खरीदने के साक्ष्य सौंपेगा। उधर, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी बेकसूर है। उसके पास सोना खरीदने के तमाम पेपर मौजूद हैं।

थाने में घुसकर वर्दी उतरवाने की धमकी, दारोगा से धक्का-मुक्की

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाने में घुसकर दारोगा को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी गयी। धक्का मुक्की की गई। धक्का मुक्की में एक दारोगा का पांव फिसल गया वह थाने में ही जमीन पर गिर पडेÞ। उनकी वर्दी खराब हो गयी। धमकी देने वाले भाजपाइयों ने जमकर बवाल किया। इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा लाइन से नई भर्ती रंगरूट सिपाही भी थाना ब्रह्मपुरी भेज दिए गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन आ गए।

सूत्रों ने जानकारी दी कि मौके पर पहुंचे एएसपी ने समझा-बुझाकर वहां से भाजपाइयों को भेज दिया। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि थाने में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन ऐसा हो ना सका। बताया जाता है कि विवाद की शुरूआत चौकी गणेशपुरी से हुई। वहां चौकी इंचार्ज मनीष दारोगा मौजूद थे। किसी मामले में कार्रवाई को लेकर भाजपाई दवाब बनाना चाहते थे। वहां से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया और थाने में पहुंचे भाजपाई अपने पूरे रंग में आ गए।

आरोप है कि उन्होंने दारोगा अमित व मनीष को वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दे डाली। वहीं पर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की गई। भाजपाइयों के जाने के बाद एएसपी ने थाना का सीसीटीवी कैमरा चैक किया। माना जा रहा है कि इस मामले की जानकारी साक्ष्यों के साथ आला अफसरों को दी जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दारोगा अमित कुमार के साथ अभद्रता की गयी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img