Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

LPC Price: तेल कंपनियों ने बढ़ाई कमर्शियल, फ्री ट्रेड एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, यहां जानें ताजा रेट

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार 1 अक्टूबर से तेल की कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इस कारण लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 12 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। यह ​बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

जुलाई में भी बदले थे रेट

बता दें कि, जुलाई के महीने में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक जुलाई से 30 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने इससे पहले अप्रैल में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। एक मार्च को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदूस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करते हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव ईंधन की लागत और बाजार के हाल पर निर्भर करती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img