जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को गूगल ने भारत में अपने गूगल फॉर इंडिया का 10वां एडिशन नई दिल्ली में संपन्न किया। दरसअल, गूगल फॉर इंडिया इंवेंट हर वर्ष अक्टूबर महीनें में होता है। वहीं, इस इवेंट का उद्देश्य भारत के डिजिटलाइजेशन में गूगल के योगदान की जानकारी देना होता है। इस इंवेंट में एआई को लेकर कईं सारे बड़े एलान हुए हैं। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर भी बड़ी घोषणाएं हुईं। बता दें कि, गूगल ने जेमिनी लाईव (Gemini Live) के लिए हिंदी और अन्य 8 स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है और यह सपोर्ट गूगल ओवरव्यू के लिए भी काम करेगा।
प्रोडक्ट मैनेजमेंट ने की घोषणा
दरअसल, सीनियर डायरेक्टर (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) हेमा बुदराजू, ने घोषणा की कि जेमिनी लाइव को अब हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिल रहा है। यह AI-संचालित फीचर यूजर्स को चैटबॉट के साथ वास्तविक समय में बातचीत करने की सुविधा देता है और वह भी सामान्य भाषा में।
यूजर्स अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं
यूजर्स टेक्स्ट या ऑडियो रूप से AI से अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और यह उन्हें उसी तरह से जवाब मिलेगा। यह फीचर Google DeepMind द्वारा विकसित किया गया है और इसे पहली बार Google I/O में प्रस्तुत किया गया था।
जेमिनी लाईव को कर सकते हैं फ्री में यूज
शुरूआत में इसे पेड यूजर्स के लिए पेश किया गया था लेकिन अब Gemini Live को कोई भी फ्री में इस्तेमाल कर सकता है। हिंदी के अलावा जेमिनी लाइव को बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

