Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

जांच में फेल, फिर से बनानी पड़ी सड़क

  • निगम के अफसरों से लेकर सीएम तक की थी शिकायत
  • ठेकेदार पर लगाया था घटिया सामग्री का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अमीर रोड की सड़क घटिया बनाना नगर निगम के ठेकेदार को महंगा पड़ा। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई। मामले की जांच में घटिया सामग्री प्रयोग करने की पुष्टि होने पर सड़क की फाइनल रिपोर्ट रोकने के साथ-साथ ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया। आखिरकार ठेकेदार ने अब दोबारा निर्माण शुरू किया।

दरअसल नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 65 में अहमद रोड से खैरनगर को जोड़ने वाली अमीर रोड का इसी वर्ष सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था। करीब ढाई सौ मीटर लंबी इस सड़क निर्माण का ठेका सिवाल खास निवासी आफताब चौहान को दिया गया था। ठेकेदार ने मई में इस सड़क का निर्माण किया। इसके निर्माण में बेहद घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई, जिससे सड़क से सीमेंट और डस्ट उतरना शुरू हो गया और रोड़ी नजर आने लगी। धीरे-धीरे सड़क में गड्ढे होने लगे।

लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की, लेकिन निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार का पक्ष लिया और निर्माण को सही ठहराया। आरोप तो यहां तक है कि ठेकेदार ने क्षेत्रवासियों को शिकायत करने पर उसका कुछ न बिगड़ने और उलटा शिकायकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने तक की धमकी दी। सपा नेता व पूर्व पार्षद अफजाल सैफी ने इÑसकी शिकायत नगर निगम के चीफ इंजीनियर, नगरायुक्त से की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर से शिकायत की।

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने तत्कालीन नगरायुक्त को सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर पन्द्रह दिन में उन्हें रिपोर्ट प्र्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। चीफ इंजीनियर निर्माण ने इसकी जांच जेई प्रवीन कुमार को सौंपी। प्रवीण कुमार जब जूता रखकर सड़क की किनारी पर खड़े हुए तो सड़क टूट गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को दी। इसपर तत्कालीन नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने ठेकेदार को निर्माण की फाइनल रिपोर्ट पर रोक लगाने के साथ-साथ उसके भुगतान पर भी रोक लगा दी थी

और ठेकेदार से पुन: सड़क बनवाने के आदेश दिए थे। चीफ इंजीयिर देवेन्द्र कुमार ने ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के आदेश दिए। दो महीने बरसात की वजह से कार्य नहीं हो पाया। अब ठेकेदार ने दोबारा सड़क निर्माण शुरू किया है। साबिर के घर से लेकर डा. एलए खान की क्लीनिक तक दोबारा पूरी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यदि एक्शन हो तो सड़क बेकार नहीं बना सकेगा ठेकेदार

सड़क निर्माण की बात सुनते ही हर शख्स को लगता है कि यह निर्माण नहीं भ्रष्टाचार का खेल है और इस भ्रष्टाचार में ठेकेदार व सरकारी अधिकारी लिप्त हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग घटना निर्माण कार्य देखकर भी शिकायत नहीं करते। यदि शिकायत ईमानदारी व मजबूती से हर स्तर तक की जाए तो एक्शन होने की उम्मीद जागती है और यदि अधिकारी भी गंभीरता से ले,

तो ठेकेदार की हिम्मत नहीं कि वह कोई गड़बड़ी कर दे। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। पूर्व पार्षद अफजाल सैफी ने क्षेत्र के लोगों के साथ हर स्तर पर शिकायत की और मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने नगरायुक्त को सख्त आदेश किए जो नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। जांच भी ईमानदारी से की गई। जांच में निर्माण कार्य घटिया पाया गया। इसके बाद ठेकेदार को दोबारा सड़क बनाने के आदेश दिए गए।

सड़क का गुणवत्ता से होगा निर्माण: चीफ इंजीनियर

नगर निगम के चीफ इंजीनियर देवेन्द्र कुमार का कहना है कि अमीर रोड का सीसी निर्माण किया गया था। जांच में वह मानक के अनुरूप नहीं पाया गया था। ठेकेदार को पुन: गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के आदेश दिए गए थे। अब दोबारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में मानकों के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img