Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Veda OTT Release: ‘वेदा’के दशर्को के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘वेदा’के दशर्को के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज हाने के करीब दो महीने बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर दुनियाभर में होगा। तो आइए जानते है कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वेदा।

फिल्म ‘वेदा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। जी5 ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर इस फिल्म के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि फिल्म कल 10 अक्तूबर को जी 5 पर आ रही है। जॉन की यह एक्शन पैक्ड फिल्म है। इसमें अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष
विद्यार्थी जैसे सितारे भी हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘वेदा’ एक असल जिंदगी की घटना पर आधारित बताई जाती है। यह मजबूत इरादों वाली एक दलित महिला की जिंदगी पर बनी है, जाति आधारित क्राइम और अन्नाय के खिलाफ आवाज उठाती है। दशहरा के अवसर पर फैंस इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम मेज अभिमन्यु कंवर की भूमिका में हैं। वहीं, दलित महिला वेदा की भूमिका में शरवरी हैं। दोनों मिलकर सामाजिक चुनौतियों से लोहा लेते हैं। अभिषेक बनर्जी नेगेटिव किरदार में हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में ओटीटी पर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘वेदा’ का मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से रहा था। स्त्री 2 के सामने इस फिल्म को दर्शकों ने तवज्जो नहीं दी और इसका कारोबार प्रभावित हुआ। अब जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है तो देखना होगा दर्शकों को यह कैसी लगेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img