- भावनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान धरा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भावनपुर थाना के मानपुर में हुए सुमित उर्फ रिंकू हत्याकांड का आरोपी गुरुवार शाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। ऐतमादपुर मानपुर चौराहे पर देर शाम को थाना भावनपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उस दौरान एक स्पलेंडर बाइक पर सवार मोहित पुत्र जयप्रकाश निवासी सिसौली थाना मुंडाली चेकिंग के डर से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो मोहित एक खेत में घुस गया। आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहित के पैर में गोली लग गयी। उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ से पता चला कि मानपुर गांव में मोहित ने साथी रवि उर्फ लक्कड़, जॉनी, गौरव के साथ में मिलकर सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मोहित के पास से एक तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई है। इस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष भावनपुर अजीत सिंह का कहना है कि आरोपी को उपचार के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
मामूली विवाद में पिस्तौल लहराई, इलाके में दहशत
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई वहीं दोनों पक्षों के लोगों ने रंगदारी वह पिस्तौल लहराते का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से की शिकायत पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। लिसाड़ी गांव निवासी अजय पुत्र कन्होर लाल का कहना है कि गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते पास के रहने वाले साकिर बाइक लेकर निकल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी हो गई।
अजय पक्ष ने मारपीट व पिस्तौल लहराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अजय पक्ष पर 10 हजार रुपये की रंगदारी ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस संबंध में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उधर, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गुरुवार सुबह मजीद नगर निवासी साजिद पिता नासिर ने मकान के बाहर बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नासिर को हिरासत में लेकर थाने ले आए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने हंगामा कर रहे नासिर को हिरासत में लेकर थाने ले आए। वहीं, इस संबंध में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि नासिर का शांतिभग में चालान किया गया है।

