Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचे, रामलीला मंचन में हुआ रावण दहण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। दोनों ने पहले राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण का युद्ध देखा। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया।

नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल पहुंचे सोनिया-राहुल गांधी
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने रामलीला का मंचन देखा और रावण दहन समारोह में भाग लिया। वहीं नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पहुंचें और समारोह में भाग लिया।

‘भारत एकजुट है’
भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है ‘सबका साथ सबका विकास’। भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे और बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img