Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

…तो जिंदा जल जाते मां व दो साल का मासूम

  • आबूलेन के कपड़ा कारोबारी के घर में भयंकर आग में सब कुछ हुआ खाक, लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर बाजार थाना के आबूलेन पर रेडमेड कपड़ों का शोरूम चलाने वाले रशीदनगर निवासी कारोबारी निवासी वसीम की पत्नी शीबा व दो साल के बेटे एनाईजा को पड़ोसी ना बचाते तो फ्लैट में लगी भयंकर आग में दोनों जिंदा जल जाते। गनीमत ये रही है कि आग की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इनमें शामिल जावेद भी शामिल था। उसने हिम्मत दिखाई। पड़ोसी के मकान से कपड़ा कारोबारी के फ्लैट की बालकनी में कूदा। भीतर रूम में लगी आग से घिरी कारोबारी की पत्नी व मासूम बच्चे के किसी तरह निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

आसपास में रहने वाले परिवारों ने भी मदद को हाथ आगे बढ़ाया। सबने मिलन कर आग पर काबू पाया। हालांकि वहां पुलिस व दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गयी। लोगों ने बताया कि यदि जरा सी भी देरी हे जाती तो बहुत बुरा होता। आग की इस वारदात में कारोबारी का घर पूरी तरह से खाक हो गया। वहां ऐसा कुछ नहीं बचा जिसको दोबरा प्रयुक्त किय जा सके। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस भ्ी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस का कहना है कि आग संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। सीएफओ संतोष कुमार का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय रहते वहं दकमल पहुंच गयी थी।

मुआवजे की मांग

सदर बाजार थाना के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग पर दर्शन एकाडेमी के समीप रविवार देर रात करीब एक बजे ठेले में लगी आग से हुए नुकसान के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिस जगह आग की यह घटना हुई वहां समीप ही मंदिर के लिए प्रसाद व फूल आदि बेचने वालों के कई ठेले खडेÞ होते हैं। ये लोग समीप ही खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहते हैं। इनमें ही काले का परिवार भी रहता है, जिसके ठेले में बीती रात आग लग गयी। आग से ठेला व सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। पीड़ित ने सदर पुलिस की मार्फत प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बीटेक की छात्रा की हत्या या आत्महत्या

मेरठ: इंचौली थाना के नंगला शेखू में 18 वर्षीया बीटेक की छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में घर में लटका मिला है। बीटेक की छात्रा की हत्या की गयी है या उसने आत्महत्या की है, इसको लेकर पूरे गांव में चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि छात्रा का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले करवाचौथ के मौके पर छात्रा को उसके भाई ने प्रेमी बताए जा रहे युवक के साथ देख लिया था। उसने घर पर आकर सारी बातें बता दीं। गांव वालों ने बताया कि प्रेमी के साथ घूमने को लेकर घर में काफी हंगामा व मारपीट हुई थी।

सोमवार की युवती का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों का दावा है कि युवती ने सोसाइट नोट छोड़ा है। जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उसने हत्या की है, जबकि आसपड़ोस में पीट-पीटकर मरने की चर्चा है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। गांव वाले आॅनर किलिंग बता रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। उधर, इसी गांव में करीब दो माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की सरेआम उसके भाई ने सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

सरूरपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ सुल्तान नगर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जसड़ सुल्तान नगर निवासी सुहैल (18) पुत्र यूसुफ अब से कुछ दिन पहले बाहर कमाने के लिए एमपी में गया था। जहां पर उसे बुखार आया। बुखार आने के बाद उसे अस्पताल में दिखाया गया। उपचार के दौरान सुहैल कि मृत्यु हो गई। सुहैल अपने घर में अकेला कमाने वाला था और परिवार वालों कि सारी जिम्मेदारी उसी पर थी। सुहैल कि मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुहैल के शव को दो दिन के बाद गांव जसड़ सुल्तान नगर में लाया जा रहा है।

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

परीक्षितगढ़: सोमवार को गांव नारंगपुर रजवाहे के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था तथा घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिस पर नारंगपुर गांव के लोगों ने शव की शिनाख्त गांव के ही मोहित (26) पुत्र धर्मपाल के रूप में की। मोहित रविवार सुबह से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माहित अविवाहित था तथा वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मोहित की मौत से मां सुरेश, भाई हरेंद्र, सोनू के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img