Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Almora Accident: अल्मोड़ा सड़क हादसे में बड़ा अपडेट, मृतकों की संख्या पहुंची 35 पार,सीएम धामी ने किया ये एलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

वहीं, कहा जा रहा है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही टीम रेस्क्यू में जुटी है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

सीएम ने किया मुआवजे क एलान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img