जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: लूम्ब हेवा मार्ग पर शिव भट्टा पर बनाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से इसके तीचे काम कर रहे सात मजदूर दब गए। कई मजदूर गंभीर रूप से धायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।ईंट भट्ठा मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
यह हादसा बुधवार का है। लूम्ब हेवा मार्ग पर लूंब में शिव भट्टा है। महिपाल सिंह संचालित करते है। यहां ईंट भट्ठा का कार्यालय तैयार किया जा रहा है। कुछ मजदूर इसके नीचे थे। तभी अचानक इसकी दीवार व लेंटर भर-भराकर गिर गया। शोर शराबा हो गया।खेत में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे।गांव मै सूचना पहुंचे। लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एंबुलेंस मंगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचा। कई हालत नाजुक बनी हुई थी।उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी मजदूर के परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक को हिरासत में ले लिया था।

