Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मेरठ पहुंचे, शादी में हुए शामिल

  • शादी समारोह में दंपति को आशीर्वाद देने आए थे, दो घंटे गॉडविन होटल में रुके राज्यपाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत बाइपास स्थित गॉडविन होटल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के परिजनों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वह वर-वधु को आशीर्वाद देकर वापिस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गढ़ रोड स्थित दामोदर कालोनी निवासी मनीष सिंह के बेटे स्कंट सिंह का गोरखपुर निवासी संतोष सिंह की बेटी सूर्यमय्या के साथ गुरुवार को गॉडविन होटल में शादी समारोह आयोजित था।

गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शादी में शामिल होने के लिए गॉडविन होटल पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। दुल्हन व दुल्हे के परिजनों ने उनका बुके देर स्वागत किया। राज्यपाल ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। दुल्हन-दूल्हे को आशीर्वाद दिया। वह करीब दो घंटे तक मेरठ में रुके। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, एलआईयू व इंटेलिजेंस, फूड विभाग व अन्य विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img