Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए राहुल नार्वेकर ने दाखिल किया नामांकन,सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के​ लिए भारतीय विधायक राहुल नार्वेकर ने अपना नामांकन ​दाखिल कर दिया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन भरा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेता भी मौजूद थे।

हालांकि, महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की तरफ से इस पद के लिए अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। स्पीकर पद के लिए चुनाव कल नौ दिसंबर को दोपहर को होगा।

दरअसल, महाविकास अघाड़ी यानि एमवीए के सदस्यों ने आज यानि रविवार को नवगठित विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन (शनिवार को) शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था।

कांग्रेस नेता नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और अमित देशमुख, राकांपा-एसपी के अमित देशमुख और शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे समेत कुछ विधायकों ने आज सदन की कार्यवाही के शुरू होने के तुरंत बाद शपथ ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img