जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: नगीना मार्ग स्थित प्रसिद्ध मंदिर कालियावाला पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक सुरेंद्र भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से हवन यज्ञ संपन्न कराया।
उन्होंने भक्तों को धर्म, कर्म और सदाचार का महत्व बताते हुए जीवन में श्रीमद्भागवत कथा के उपदेशों को अपनाने का संदेश दिया। कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण निर्मित करने में सफल रहा।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

