Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेरठ में सैकड़ों लोगों का कराया जा रहा था धर्मांतरण, हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ के परतापुर में रविवार को बड़ी संख्या में सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना पर हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में 9 लोगों और 5 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। जिस मकान में धर्मांतरण कराया जा रहा था वहां पर एक प्रार्थना घर बनाया हुआ था। मौके से धार्मिक पुस्तकें बरामद की गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर शर्मा क्या बोले?

भारतीय किसान मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव पारासर हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि परतापुर शंकरनगर फेज वन के एक मकान में यहां साउंड प्रूफ हॉल बनाया हुआ था। सूचना मिली कि 100 से ज्यादा लोगों को धर्मांतरण कराया जा रहा है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। वहां बनाए गए प्रार्थना घर में प्रार्थना कराई जा रही थी। मौके पर एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन पूछताछ कर रहे है।

हॉल में बनाया गया है प्रार्थना घर

सात से आठ लोग पुरुष महिलाएं पकड़े गए हैं। लोगों का कहना था कि हम तो मेडिकल कैंप लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी लोगों और महिलाओं की फाइल बनाई जा रही थी। मेडिकल कैंप में इस तरह से काैन आधार कार्ड लेता है। कोई डॉक्टर नहीं है। लोगों को बाइबल पढ़ाई जा रही थी। हाॅल में मसीही प्रार्थना घर लिखा हुआ था। बाइबल की पुस्तकें रखी गईं थी।

वहीं, प्रार्थना सभा में पहुंचे लोगों का कहना है कि हम लोग बीमार थे, इन्होंने सही कर दिया, ऐसे में हम यहां प्रार्थना सभा में आए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनके बारे में पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img