नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेेसर्बी से इंतजार था। रिलीज के हफ्तेभर में ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की इस दमदार कमाई के बीच अल्लू अर्जुन ने मां के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है।
मां के साथ की तस्वीर साझा
आज गुरुवार को अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने घर के सामने खड़े हैं। बेटे को सामने देख अभिनेता की मां निर्मला अल्लू उन्हें प्यार से निहार रही हैं। मां के चेहरे पर बेटे की सफलता की खुशी साफ झलक रही है।
फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा
अल्लू अर्जुन ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘क्या ही सुहानी सुबह है। बहुत बड़ा दिन है और शानदार शुरुआत’। हालांकि, अभिनेता के लिए किस संदर्भ में बड़ा दिन है, इसे लेकर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। अल्लू के फैंस ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं, ‘पुष्पा सिर्फ अपनी मां के सामने झुकता है’। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, ‘इस पोस्ट पर हमें डेविड वॉर्नर के कमेंट का इंतजार है’।
यूजर्स ने दी बधाईयां
इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने ‘पुष्पा 3’ को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘पुष्पा 3 आ रही है क्या?’ एक यूजर ने लिखा, ‘अब पुष्पा के तीसरे पार्ट का इंतजार है’। एक यूजर ने लिखा, ‘रप्पा रप्पा रिकॉर्ड ब्रेक करते रहिए’। अभिनेता के फैंस ‘पुष्पा 2’ की अपार सफलता पर उन्हें बधाईयां देते दिख रहे हैं।
इतना हुआ कारोबार
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यू को मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सात दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 690.54 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

