Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन में गठवाला खाप की बड़ी हिस्सेदारी शीघ्र

  • बहावड़ी में पंचायत में दो दिन में विचार-विमर्श पर ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के जरिए डेरा डाले देशभर के किसानों का साथ देने के लिए शीघ्र ही शामली जनपद की गठवाला खाप भी ताल ठोंकने जा रही है। अगले दो दिन के भीतर विचार-विमर्श के बाद किसान आंदोलन में बड़ी हिस्सेदारी का ऐलान किया जाएगा।

मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के विरोध में एक पंचायत गठवाला थांबेदार बाबा श्याम सिंह के आवास पर ग्राम बहावड़ी में हुई। पंचायत में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक ने कहा कि पूरे देश का किसान आज तीन कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहा है। इसमें गठवाला खाप भी पीछे नहीं रहेंगी। सभी खाप के गांव के विचार लेकर इस आंदोलन में बड़ी हिस्सेदारी खाप के द्वारा की जाएगी। जिसकी घोषणा विचार विमर्श के बाद दो दिन में कर दी जाएगी।

इस अवसर पर थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि हमारी खाप जागरूक है। 1987 की तरह इस बड़े आंदोलन में हम शामिल होंगे। हम गन्ना बकाए, बिजली की बढ़ी दरों, गन्ने के इस सत्र के भाव को बढ़ाने के लिए भी मांग करेंगे। जो जिम्मेदारी समाज हमारे थांबे को देगा उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। लांक के थांबेदार बाबा रविन्द्र ने कहा कि हम किसानों व खाप के सम्मान में पीछे नहीं हटेंगे।

पंचायत में मुख्य रूप से किसान नेता अनिल मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह मलिक, राजेंद्र प्रधान, जयपाल प्रधान, श्यामसिंह, सुनील, कालू प्रधान, सत्यपाल सिंह, महिपाल, ओमपाल आदि।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img