Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

PM Modi: गांदरबल से लेह तक सुगम यात्रा को पीएम मोदी आज देंगे सौगात,सीएम उमर अब्दुल्ला सहित ये नेता भी रहेंगे मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांदरबल से लेह तक सुगम यात्रा की सौगात देंगे। साथ ही सोनमर्ग से पहले शुटकड़ी नामक स्थान पर प्रधानमंत्री जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इसके बनने से जन्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी। टनल 6.5 किलोमीटर लंबी है।

11,000 वाहनों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया

दरअसल, जेड-मोड़ सुरंग जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग को जोड़ती है। यह सुरंग समुद्र तल से 2,637 मीटर (8,652 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इसे 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से प्रति घंटे 11,000 वाहनों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का उपयोग करके किया गया है. जेड मोड़ सुरंग एनएच 1 श्रीनगर-लेह राजमार्ग का हिस्सा है। इस परियोजना को 24 अरब रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी।

क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्ला?

जेड मोड़ टनल विकास के नए रास्ते खोलेगी। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा आसान बनाएगी। सोनमर्ग जल्द ही शीतकालीन खेलों के गंतव्य के रूप में उभरेगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं, जो सोमवार को टनल का उद्घाटन करने जम्मू-कश्मीर आएंगे। अब हम जोजिला टनल के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जो कुछ वर्षों में कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगी।

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने के लिए हमें बुनियादी ढांचे को उन्नत करना होगा। यह कश्मीर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर खड़ा करने के लिए आवश्यक है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अगले पांच वर्षों में सोनमर्ग को गुलमर्ग की तरह विकसित किया जाए और कश्मीर में एक और स्कीइंग गंतव्य बने।

लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा

बता दें कि जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटन के लिए खुला रहेगा। सोनमर्ग अब एक बेहतरीन स्की रिसॉर्ट के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्रीनगर से कारगिल/लेह की यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img