Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दो युवकों की मौत पर मचा कोहराम, सुपुर्द-ए-खाक किया

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: शेरकोट हादसे में अफजलगढ़ बाईक सवार दो युवकों की मौत पर शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के आवास पर नगरवासियों का तांता लग गया। ईशा नमाज के बाद दोनों युवकों को उनके कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

गौरतलब है कि अफजलगढ़ के मौहल्ला गौहर अली खां निवासी मुरसलीन उम्र 20 वर्ष पुत्र नजीम व शुऐब पुत्र अय्यूब उम्र 14 वर्ष सोमवार को बाइक से धामपुर जा रहे थे। जब वह शेरकोट में चुंगी नंबर पांच के करीब पहुंचे तो सामने से आ रहे पिकअप से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे मुरसलीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुऐब हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

68 6
फाइल फोटो।

इलाज के दौरान शुऐब की भी मौत हो गई थी। मंगलवार को मुरसलीम व शुऐब का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के अवसर पर नगरवासियों का तांता लग गया था। ईशा की नमाज के बाद दोनों युवकों को उनके कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व विधायक शेख सुलेमान, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, जावेद विकार, सभासद कलवा कुरैशी, पप्पू पठान, जहीर एडवोकेट, सलीम सिद्दीकी, इदरीश अहमद, सत्य प्रकाश पंवार तथा नज़ाकत सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img