जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देवबंद में जारी रेलवे दोहरीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस ट्रैक पर ट्रेनों को जल्द से जल्द दौड़ाया जाएगा। इसके लिए ट्रैक का नार्दन रेलवे के चीफ कमिश्नर ऑफ सेफ्टी शैलेष पाठक बुधवार को निरीक्षण करेंगे। देर रात चीफ कमिश्नर मेरठ सिटी स्टेशन पहुंच गए और बुधवार सुबह मेरठ से देवबंद के लिए रवाना होंगे। देवबंद में मोटर ट्रॉली से ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद उसकी क्षमता की जांच की जाएगी। इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान चीफ कमिश्नर मेरठ सिटी स्टेशन का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है।

