Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कमाल के एक्टर हैं शरद केलकर

CINEWANI

‘मैरिड वुमन’ जैसी कमाल की सीरीज बना चुके डायरेक्टर साहिर रजा द्वारा डायरेक्ट की गई एक्टर शरद केलकर अभिनीत 10 एपिसोड की सीरीज ‘डॉक्टर्स’ को आॅडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जियो सिनेमा पर आॅन स्ट्रीम हुई इस सीरीज के लिए साहिर रजा ने काफी रिसर्च की और सारी चीजों को ठीक वैसा ही दिखाने की कोशिश की जैसी किसी हॉस्पिटल में नजर आती हैं। एक्टर शरद केलकर ने इस सीरीज के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कमाल के एक्टर हैं। शरद केलकर ने ‘बाहुबली’ से लेकर ‘सालार’ और ‘आदिपुरुष’ तक प्रभास के लिए जो डबिंग की, उससे उन्हें बड़ी पहचान मिली । उनकी दमदार आवाज की वजह से ही प्रभास का बाहुबली का वह किरदार ज्यादा मजबूत बन पाया। वह साउथ स्टार नानी की तेलुगू एक्शन थ्रिलर फिल्म दसरा के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘गार्डियंस आॅफ द गैलेक्सी’ और लिए डबिंग कर चुके हैं। सीरीज ‘मैरिड वुमन’ में शरद केलर हर किसी को डॉक्टर ईशान ही लगते हैं। अपने किरदार में तो वो इस कदर घुस गए कि एक डॉक्टर की बॉडी लैंग्वेज और संजीदगी देखकर उनका यह किरदार एकदम परफेक्ट लगता है। शरद केलकर अब तक कई फिल्मों टीवी सीरियल और वेब सीरीज में अहम किरदार निभाते हुए अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। टीवी पर ‘उतरन’ और ‘एजेंट राघव’ जैसे शो के जरिए उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। शरद केलकर ने अपने फिल्म कैरियर की शुरूआत प्रियदर्शन निर्देशित ’हलचल’ (2004) से की थी। उसके बाद ’गोलियों की रासलीला: रामलीला’ (2013) में शरद केलकर के काम को पहली बार नोटिस किया गया।

janwani address 216

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img