Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अभिनेत्री सामंथा के साथ अपने तलाक को लेकर की बात, बोले ‘मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। थंडेल अभिनेता नागा चैतन्य अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बनें हुए है। अब हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पत्नी सामंथा के साथ अपने तलाक के बारे में बात की। अभिनेता ने निराशा व्यक्त की है कि सामंथा रुथ प्रभु से उनका तलाक “गपशप का विषय” बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तलाक उनके लिए एक “संवेदनशील” विषय है क्योंकि वह टूटे हुए रिश्ते के “नतीजों” को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक टूटे हुए परिवार का बच्चन हूं, इसलिए मुझे पता है कि यह कैसा अनुभव होता है।

नागा चैतन्य ने कहा

एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए चैतन्य ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि सामंथा से उनका तलाक अभी भी चर्चा का विषय क्यों है। उनका तलाक 2021 में फाइनल हुआ था। नागा चैतन्य ने कहा, ‘हम अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहते थे। अपने-अपने कारणों से हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपने-अपने तरीके से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।’

बोले मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है

नागा चैतन्य ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके लिए और क्या स्पष्टीकरण चाहिए। मुझे उम्मीद है कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने प्राइवेसी की मांग की है। कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें प्राइवेसी दें, लेकिन दुर्भाग्य से यह एक हेडलाइन बन गई है। यह गॉसिप का विषय बन गया है। यह मनोरंजन बन गया है।’ उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि शादियां टूटती हैं। ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में ही हो रहा है तो फिर मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है? अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने बहुत सोच-विचार के बाद सामंथा के साथ अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और यह रातोंरात नहीं हुआ।

यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था

नागा चैतन्य ने कहा, ‘यह उस शादी में शामिल सभी लोगों की बेहतरी के लिए था, जो भी फैसला लिया गया, वह बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था। दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील विषय है। मैं एक टूटे हुए परिवार से आया हूं। मैं एक टूटे हुए परिवार का बच्चा हूं, इसलिए मुझे पता है कि यह अनुभव कैसा होता है। मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा, क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं। यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था।’

आगे बढ़ चुके हैं चैतन्य-सामंथा

नागा चैतन्य ने कहा कि वह और सामंथा दोनों जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मैं बहुत ही शालीनता के साथ आगे बढ़ चुका हूं। वह बहुत ही शालीनता के साथ आगे बढ़ चुकी हैं। हम अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।’ नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को अभिनेता शोभिता धूलिपाला से शादी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img