Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

एचटी लाइन से पीएनबी में लाखों की क्षति, सर्वर ठप्प

  • बैंक के बिजली के उपकरण फुंकने से कार्य हुआ बंद

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: स्थानीय पीएनबी ब्रांच की विद्युत सप्लाई के तारों पर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बैंक के विद्युत उपकरण फुंक गए। साथ ही, बैंक का सर्वर ठप्प होने के कारण एटीएम तथा बैंक का कार्य दिनभर बंद रहा। वहीं विद्युत उपकरण फुंकने के कारण बैंक को लाखों का नुकसान हुआ है।

मंगलवार देर शाम नगर के शामली रोड स्थित पीएनबी के लिए जाने वाली विद्युत लाइन पर 11 हजार की बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे बैंक के सभी विद्युत उपकरण फुंक गए। बैंक के अंदर की बिजली की लाइनें जलकर नष्ट हो गई।

इसके अलावा बैंक का राउटर फुंकने के कारण बैंक का सर्वर ठप्प हो गया। जिससे बैंक के दोनों एटीएम से सर्विस गायब हो गई। साथ ही, बुधवार को बैंक का लेनदेन पुरी तरह बंद रहा। बैंक के स्टाफ ने बैंक का मुख्य गेट व एटीएम का शटर बंद कर दिया। बाद में कर्मचारियों को बुलाकर बैंक की विद्युत फिटिंग व उपकरण बदलवाए गए। लेकिन शाम तक भी कनेक्टिविटी चालू नहीं होने के कारण बैंक में कार्य नहीं हुआ।

पीएनबी के शाखा प्रबंधक अंकुर शर्मा ने बताया कि पूरी लाइन में शार्ट सर्किट होने के कारण सभी उपकरण फुंक गए जिन्हें बदलवाया गया है। राउटर खराब होने के कारण काम बंद है। मेरठ से इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। बैंक को लाखों का नुकसान हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img