Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: गढ़ीदुल्ला की युवती की ग्वालियर में हत्या

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: हरियाणा के कुंडली से लापता हुई बिनौली थाना क्षेत्र के गढ़ीदुल्ला गांव की एक युवती का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिला है। परिजनों ने मध्य प्रदेश के ही एक युवक पर उसे अगवा कर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं।

मृतका सीमा उम्र 20 वर्ष पुत्री ऋषिपाल गांव से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद करीब दो साल पहले हरियाणा के कुंडली में अपने चाचा राजू के यहॉ रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नोकरी करने लगी। मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया उसकी बहन सीमा वहॉ से अचानक लापता हो गयी। उन्होंने उसे काफी तलाश किया पता नही चलने पर उसने बीती 19 जनवरी को सोनीपत के कुंडली थाने पर अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोनू ने बताया गत तीन दिन पहले मध्य प्रदेश ग्वालियर के इंद्र गंज थाना पुलिस पुलिस का उनके पास फोन आया उन्होंने उन्हें यहॉ एक किराये के मकान में सीमा नाम की युवती का शव मिला होने की जानकारी दी। इस पर पिता ऋषिपाल, मां संतोष और अन्य परिवार के लोग ग्वालियर पहुचें और शव की पहचान की। परिजनों ने ग्वालियर पुलिस को बताया कि कुंडली की प्राइवेट कंपनी में सीमा के साथ मध्य प्रदेश जिला मुरैना का एक युवक दीपक काम करता था। उन्होंने उस पर ही उसे अगुवा कर यहॉ लाकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। ग्वालियर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सीमा के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजन सोमवार की सुबह उसके शव को लेकर गढ़ीदुल्ला गांव में पहुचें तो माता, पिता, भाई मनजीत, आंनद, दीपक, बहन नीतू सोनिया आदि परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों ने बागपत पुलिस प्रशासन से कारवाई कराने की मांग की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...
spot_imgspot_img