Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Meerut Big Breaking News: शहरकाजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन का इंतकाल,मुस्लिम समाज में शोक की लहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज सोमवार को मेरठ से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, शहर काजी प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन का सुबह इंतकाल हो गया है। इस खबर को सुन मुस्लिम समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं, भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।

दरअसल,सुबह अचानक काजी के सीने में दर्द होने के बाद उनको सुबह धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें बाद करीब 10 बजे उन्होंने अतिंम सांस ली। बता दें कि रविवार को उन्होंने समाज के लोगों से होली के चलते जुमे की नमाज ढ़ाई बजे पढ़ने की अपील की थी।

प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन के इंतकाल की सूचना पर लोग उनके पुरानी तहसील कोतवाली स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं जैनुल साजिद्दीन

बता दें कि, प्रोफेसर जैनुल साजिद्दीन मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका था। वे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे। प्रोफेसर साजिद्दीन के पिता काजी जैनुल आबिद्दीन भी शहीर काजी रहे। छोटे भाई जैनुल राशिद्दीन नायब शहर काजी हैं। एक बेटे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img