Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

एलाइनमेंट बदलने के मामले में किसानों के साथ कूदे शाहिद

  • डीएम से मिले और रखीं तीन समस्याएं
  • डीएम ने कहा संबंधित अधिकारियों से बात कर निकाला जाएगा समाधान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट बदलने का मुद्दा तूल पकड़ गया है। किसानों के साथ अब विपक्षी दल सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर भी कूद गए हैं।

सोमवार को शाहिद मंजूर किसानों के साथ डीएम अनिल ढींगरा से मिले तथा उनके सामने गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट घोटाले की जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही धनौटा व लालपुर गांव के सामने हाइवे पर कट नहीं होने की समस्या डीएम के सामने रखी।

डीएम ने इन तमाम समस्याओं पर विचार कर संबंधित अधिकारियों से इस बाबत बात करने का आश्वासन दिया। दरअसल, गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट बदलने को लेकर कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। किसान हर रोज खरखौदा में पंचायत कर रहे हैं।

भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ किसान आक्रोशित है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर किसानों के साथ डीएम से मिले तथा उनके सामने एलाइनमेंट बदलने के नाम पर घोटाला किया गया है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।

इसके अलावा लालपुर व धनौट गांव के सामने हाइवे में कट नहीं है, यहां के लोग डेढ़ किमी घूमकर फफूंडा व कैली गांव के कट से घूमकर जाना पड़ता है। यह सफर करीब दो किमी लंबा हो जाता है।

इसके अलावा सैनी गांव में कुछ ऐसे लोगों को जमीन का मुआवजा दे दिया,जिनके नाम पर जमीन है, मगर कब्जा किसी और का है। कहा गया कि जमीन पहले बेच दी गई, मगर बैनामा नहीं कराया गया। इस मामले की डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

यह भी बड़ा पेचींदा मामला है। कब्जेदारों को जमीन का मुआवजा दिलाने की पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मांग की है। शाहिद मंजूर के साथ खरखौदा के ब्लॉक प्रमुख पति ओमपाल भी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img