Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Meerut News: किठौली में शराब के ठेके का नहीं होगा संचालन: मनिंदर पाल सिंह                              

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: किठौली में मेन रास्ते पर शराब का ठेका खुलने को लेकर गांव की महिलाओं व युवाओं ने ठेके के संचालन के विरोध में किठौली बस स्टेंड पर अनिश्चित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सिवाल खास से भाजपा प्रत्याशी रहे व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि अगर गांव के लोगों वो महिलाओं को शराब के संचालन से दिक्कत है तो यहां ठेके का संचालन नहीं होगा।

बीजेपी नेता मनिंदर पाल सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी को फोन कर ग्रामीणों के विरोध की जानकारी दी और कहा कि किसी भी सूरत में किठौली में मेन रास्ते पर चल रहा ठेका का संचालन बंद होना चाहिए। ग्रामीणों ने मनिंदरपाल सिंह के समक्ष कहा कि इसका असर गांव की बेटियों व युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।

बीजेपी नेता मनिंदर पाल सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि यहां से यह ठेका निश्चित ही हटाया जाएगा।समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों व महिलाओं का अनिश्चित धरना प्रदर्शन जारी था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img