Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

व्यापार बंधुओं की शिकायतों का समय से करें निस्तारण

  • कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधुओं ने बताई समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने व्यापार बन्धुओं की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।
गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांधला के नगरध्यक्ष ईश्वरदयाल कंसल ने छोटी नहर की पुलिया के चौडीकरण के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग रोडवेज डिपो की स्वीकृति उपरांत भी निर्माण कार्य प्रारंभ न होने के संबंध में जानकारी की। जिसमें संबंधित अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। नगर महामंत्री श्रीकांत जैन ने छोटा बिजली घर कांधला पर विद्युत बिल जमा न किया जाना। जिला सह सचिव कर्मवीर ने नाला पटरी पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में अवगत कराया।

जिसके लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी द्वारा समय से बैठक में उपस्थित ना होने के चलते स्पष्टीकरण मांगे जाने साथ ही नाला पटरी पर अतिक्रमण करने वालो की सूची बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बुलट बाइक से पटाखों की आवाज निकलने के बारे में भी शिकायत की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, कमलवीर, घनश्याम दास गर्ग, पवन कुमार संगल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img