Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Pahalgam attack: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक आज, सेना को दी गई ‘ऑपरेशनल फ्रीडम’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज, मंगलवार 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे।

आज होगी CCS की बैठक

आज ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की भी बैठक आयोजित की जा रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को सीसीएस ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की थी और उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को सीमित करने समेत कई सख्त कदमों की घोषणा की थी।

सेना को आतंक के खिलाफ “निर्णायक कार्रवाई” के लिए पूरी स्वतंत्रता

बीते सोमवार को पीएम मोदी ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री ने सेना को आतंक के खिलाफ “निर्णायक कार्रवाई” के लिए पूरी परिचालन स्वतंत्रता देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद पर करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। हमारी सेनाओं की पेशेवर क्षमताओं पर मुझे पूर्ण विश्वास है और उन्हें समय, लक्ष्य और प्रतिक्रिया के तरीकों को तय करने की पूरी आज़ादी है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि आतंकियों और उनके समर्थकों को ऐसा अंजाम मिलेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

सीमा पर बढ़ी निगरानी

पहलगाम हमले के बाद सेना और सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशेष सैन्य इकाइयों को ऑपरेशनल रेडीनेस मोड में रखा गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड्स पर ड्रोन, सैटेलाइट और इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट्स के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img