Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कोलकाता होटल में आग से मची तबाही, 14 लोगों की मौत, 13 घायल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

बचाव में जुटी रहीं 10 दमकल गाड़ियां

बुर्राबाजार स्थित ऋतुराज होटल में यह दर्दनाक हादसा रात करीब 8:15 बजे हुआ। यह इलाका पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है और बेहद घना बसा हुआ है। आग लगते ही होटल में रह रहे लोग खिड़कियों और संकरी गलियों से भागने की कोशिश करते दिखे। कुछ लोगों ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की, जिससे वे घायल हो गए। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीड़भाड़ के कारण राहत कार्य में बाधाएं आईं, लेकिन कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सख्त निगरानी की मांग की

घटना के बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बुर्राबाजार की आग त्रासदीपूर्ण है। मैं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अग्नि सुरक्षा की सख्त निगरानी की मांग करता हूं।”

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कोलकाता नगर निगम की आलोचना करते हुए कहा- यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। इमारत में कोई सुरक्षा उपाय नहीं थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, हालांकि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img