जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: योगी सरकार भले ही आवास योजना चला रही हो लेकिन आज भी कई गरीब ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज भी ये गरीब परिवार तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में तो ये परिवार भीगता रहता है। ये गरीब परिवार पिछले कई सालों से गांव में झोंपड़ी में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान प्रदेश में कई सरकार आईं और गई लेकिन इस परिवार आज तक सिर्फ आश्वासन मिला है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

