Home National News Railway Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमले से रेलवे विभाग में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

Railway Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमले से रेलवे विभाग में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

0
Railway Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमले से रेलवे विभाग में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीती गुरूवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमलों के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने भी अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

क्या बोले रेलवे अधिकारी?

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण किया गया है। इसके अलावा, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है और कुछ के मार्गों में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने या​​त्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। सभी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

बता दें कि, इस एडवाइजरी का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहना है।

यहां देखें रेलवे का शेड्यूल

मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन संख्या 14661 (बाड़मेर –जम्मूतवी), जो 09 मई को 00:20 बजे रवाना होनी थी, अब सुबह 06:00 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 74840 (बाड़मेर-भगत की कोठी), जो 09 मई को 03:30 बजे रवाना होनी थी, अब 06:30 बजे चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 15013 (जैसलमेर-कठगढ़म), जो 09 मई को 02:40 बजे थी, अब 07:30 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 14807 – जोधपुर से दादर एक्सप्रेस, 9 मई को जोधपुर से 05:10 की जगह 08:10 बजे रवाना होगी। वही, गाड़ी संख्या 14864 – जोधपुर से वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 9 मई को जोधपुर से 08:25 की जगह 11:25 बजे चलेगी।

कईं ट्रेनों को किया गया रेगुलेट

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 14662 (जम्मूतवी-बाड़मेर), जो 07 मई को चली थी, इस ट्रेन को रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा और बाड़मेर पहुंचने का अनुमानित समय 07:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 14087 (दिल्ली-जैसलमेर), जो 08 मई को दिल्ली से चली थी, जैसलमेर पहुंचने की संभावना सुबह 07:00 बजे है। ट्रेन संख्या 15014 (कठगढ़म-जैसलमेर), जो 07 मई को चली थी, जैसलमेर पहुंचने का अनुमानित समय 06:30 बजे होगा।

रेलवे ने आंशिक रूप से कई ट्रेनें को रद्द किया है। इनमें ट्रेन संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर) जो 08 मई 2025 को जयपुर से चलनी थी, अब केवल बीकानेर तक ही चलेगी। इस कारण बीकानेर और जैसलमेर के बीच की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12467 (जैसलमेर-जयपुर), जो 09 मई 2025 को चलनी थी, अब जैसलमेर की बजाय बीकानेर से चलेगी। जैसलमेर और बीकानेर के बीच की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी