जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मां के त्याग, स्नेह और सम्मान को समर्पित मातृ दिवस हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। मदर्स डे के मद्देनजर बाजारों में भी मदर्स डे को लेकर रौनक देखने को मिल रही है। जहां एक ओर रेस्तरां, कैफे, गिफ्ट स्टोर्स और शहर की बेकरियों ने आकर्षक हैंपर और ऑफर में छूट निकाली है तो वही इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए भारतीय संचार विभाग ने भी खास प्लान्स और ऑफर पेश किए है। अक्सर अपने सस्ते प्लान्स के वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय रहने वाली बीएसएनएल मदर्स डे पर भी अपने यूजर्स के लिए ऑफर लेकर आई है।
यह जानकारी बीएसएनएल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करके दी। जिसमें बताया गया की प्रीपेड यूजर्स को कंपनी के कुछ खास प्लान्स में डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर को लेकर कंपनी ने कहा है जो यूजर अपनी मां के नंबर को रिचार्ज कराएंगे उन्हें दो प्लान्स में एक्स्ट्रा वैलिडिटी और तीन प्लान्स में डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से यह ऑफर 7 मई से 14 मई तक रहेगा। यह ऑफर उपभोक्ता को कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर या सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करने पर मिलेगा।
इन प्लान्स में मिल रहा ऑफर
बीएसएनएल इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए अपने तीन प्लान्स पर यूजर्स को 5% तक का डिस्काउंट दे रहा है। जिसमें 599 रुपये, 997 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। साथ ही इस ऑफर का फायदा सभी टेलिकॉम सर्कल के यूजर्स उठा सकते हैं। इसके अलावा दो प्लान्स 1499 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है। साथ ही कंपनी ने 14 मई तक के लिए 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 569 रुपये कर दिया है।
इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 3 जीबी डेटा और रोजाना के 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। दूसरा कंपनी ने 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 947 रुपये कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 160 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2जीबी डेटा और रोजाना के 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। तीसरा कंपनी ने 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 2279 रुपये कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2जीबी डेटा और रोजाना के 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।
इन प्लान्स की बढ़ गई वैलिडिटी
यदि 14 मई तक बीएसएनएल यूजर्स 1499 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो उन्हें इस प्लान में 336 दिनों की जगह 365 दिनों की वैलिडिटी आफर की जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 24 जीबी डेटा और रोजाना के 100एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा 1999 रुपये वाला प्लान लेने पर 365 की जगह यूजर्स को 380 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 600जीबी डेटा और रोजाना के 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।

