Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Pakistan: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश को किया संबोधित, भारत पर लगाए ये आरोप

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। संघर्षविराम समझौते के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित करते हुए भारत पर झूठे और भड़काऊ आरोप लगाए। उन्होंने भारत को “हमले की गलती” के लिए परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता को चुनौती दी गई है।

शहबाज ने ट्रंप सहित इनका किया आभार व्यक्त

अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तुर्किये और चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन देशों के समर्थन से पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से अपनी बात रखी है। हालांकि, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से इनकार किया।

भारत पर लगाया ये आरोप

आगे शरीफ ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले को बहाना बनाकर पाकिस्तान पर हमला किया और आम नागरिकों, मस्जिदों व सार्वजनिक स्थानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने स्वतंत्र जांच की पेशकश की थी लेकिन भारत ने उसे खारिज कर दिया।

‘यह सम्मान और सिद्धांतों की लड़ाई थी’

शहबाज शरीफ ने अपने देश को आश्वस्त किया कि यह सिर्फ़ सशस्त्र बलों की नहीं, पूरे पाकिस्तान की जीत है। उन्होंने इसे कट्टरता और आक्रामकता के खिलाफ एक वैचारिक विजय बताया।

आतंकवाद पर कही ये बात

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ 90,000 से ज्यादा नागरिकों को खोया और 152 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान झेला है। लेकिन भारत आतंकवाद पर एकतरफा कदम उठाता है, जो क्षेत्रीय शांति के लिए ठीक नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img