Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: जूनियर और सीनियर वर्ग में मेरठ के वुशू खिलाड़ियों ने कब्जाई चैंपियनशिप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गॉडविन पब्लिक स्कूल (Godwin Public school)  में सोमवार को यूपी वुशू एशोसिएशन द्वारा आयोजित 24वीं सीनियर और 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। भारतिय ओलंपिक संघ के एग्जीक्यूटिव मेंबर भूपेन्द्र सिंह बाजवा और भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशन और संरक्षण में कराई जा रही प्रतियोगिता में प्रतिभागी बालक-बालिकाओं ने अपने-अपने वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल्स मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज-तर्रार अंदाज में एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किये। इस दौरान दर्शक दीर्घा से खेल प्रेमियों और साथी खिलाड़ियो ने जमकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के एक्जीक्यूटिव मेंबर भूपेन्द्र सिंह बाजवा रहे तथा विशिष्ट अतिथि डीएसओ अब्दुल अहद रहे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष सुहेल अहमद व सचिव मनीष कक्कड़ ने अतिथितियों का स्वागत किया तत्पश्चात वूशु के खिलाड़ियों ने शान्शू एवं ताऊलू विधि का शानदार प्रर्दशन किया अंतिम दिन शान्शू की सभी भारवर्गों की फाइनल बाउट हुई।

इस अवसर पर आईओए एक्जीक्यूटिव मेंबर भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से आपकी भविष्य के लिये की जा रही तैयारियों को परखने का मौका मिला है। कहा कि यूथ ओलंपिक में शामिल किये गये वुशू इवेंट के लिए खिलाड़ियों को जमकर पसीना बहाना होगा। विशिष्ट अतिथि अब्दुल अहद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये रहे ओवरऑल रिजल्ट

सांडा

जूनियर    मेरठ     गौतमबुद्धनगर     आगरा
सीनियर    मेरठ      यूपी पुलिस       गौतमबुद्धनगर

जूनियर   गौतमबुद्धनगर  लखनऊ     गाजियाबाद
सीनियर   गौतमबुद्धनगर   लखनऊ     यूपी पुलिस

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img