Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Jammu-Kashmir के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आज गुरूवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है।

तलाशी अभियान शुरू किया गया

मुठभेड़ की शुरुआत उस समय हुई जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला।

पूरे इलाके को सील कर दिया गया

पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है, क्योंकि आशंका है कि इलाके में और आतंकी छिपे हो सकते हैं।

इस कार्रवाई में शामिल सुरक्षाबलों में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img