Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: बर्ड फ्लू अलर्ट के तहत कुक्कुट फार्मों से स्वैब सैंपल एकत्र

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर:  बर्ड फ्लू अलर्ट के मद्देनज़र जनपद मुजफ्फरनगर में पशुपालन विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए विभिन्न कुक्कुट फार्मों से क्लोएकल एवं नैजल स्वैब सैंपल एकत्र किए गए। यह कार्य जनपद के पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अभियान स्वरूप आज दिनांक 17 मई 2025 को संपन्न किया गया।

अधिकारियों ने जनपद के समस्त ब्रॉयलर एवं लेयर पोल्ट्री फार्मों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सभी फार्मों पर मुर्गियां स्वस्थ पाई गईं तथा कहीं भी किसी असामान्य मृत्यु की सूचना नहीं मिली।

पशुपालन विभाग ने मुर्गी पालकों को बायो-सिक्योरिटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और उन्हें सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

पशुपालन विभाग की इस तत्परता से स्थानीय पोल्ट्री व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है और विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img