Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेला नौचंदी में अब नहीं लग सकेंगे फड़, अग्नि शमन विभाग की आपत्ति पर डीएम ने दिया आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेला नौचंदी के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में अग्नि शमन विभाग की आपत्ति पर डीएम मेला मैदान में कहीं भी फड़ न लगने देने के निर्देश दिए। डीएम ने मेला नौचंदी के उद्घाटन के कार्यक्रम में महापौर के प्रोटोकॉल का पालन न करने और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने को लेकर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि इस बार यदि जनप्रतिनिधियों के निमंत्रण में उनकी अनदेखी की गई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निमंत्रण के लिए अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया।

विकास भवन में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष डीएम डा. वीके सिंह ने मेले के उद्घाटन समारोह में महापौर हरिकांत अहलूवालिया के प्रोटोकॉल का पालन न करने और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रांतीय मेला है। सरकार की ओर से लगवाया जाता है। मेला आम जनता के लिए लगाया जा रहा है। इस मेले में प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार यदि जनप्रतिनिधियों के निमंत्रण में लापरवाही बरती गई संबंधित नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निमंत्रण के लिए अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया। बैठक में अग्निशमन विभाग की ओर से मेला स्थल पर फड़ लगाए जाने से वहां आग लगने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में देर लगेगी, इसलिए मेलास्थल पर कहीं भी फड़ नहीं लगवाई जाएं। डीएम ने मेला परिसर में कहीं भी फड़ न लगने देने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों ने पटेल मंडप व मेला स्थल पर निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर पंकज कुमार सिसोदिया ने बताया कि पटेल मंडप के पेंट का कार्य पूरा हो चुका है। मंच पर मरम्मत का कार्य चल रहा है दो दिन में वह कार्य निपट जाएगा। शंभू दास गेट से जय जवान जय किसान की प्रतिमा तक सड़क निर्माण तीन दिन में पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सभी क्यारियां बनकर तैयार हो गर्इं। बैठक में मांग उठी कि ग्रीन रो की मरम्मत कराई जाए। उसको पेंट किया जाए। वहां पंखे और कूलर की उचित व्यवस्था की जाए तथा उसके शौचालयों की सफाई कराई जाए। डीएम ने नगरायुक्त सौरभ गंगवार को उक्त व्यवस्थाएं तत्काल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पटेल मंडप में होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रमों की उप समिति की नोडल अधिकारी लवी त्रिपाठी ने कहा कि 30 मई तक के कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं। डीएम ने अन्य कार्यक्रमों को शीघ्र फाइनल करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ डा. अशोक कटारिया को मेलास्थल पर सभी जीवन रक्षक और इमरजेंसी की सभी दवाइयों व एक चिकित्सक के साथ एम्बूलेस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

डीएम ने मेले के लिए बिजलीघर से अलग से लाइन को लगाने के निर्देश पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों को दिए। बैठक में समिति के सदस्य सरबजीत कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी में दिन में होने वाले बच्चों के कार्यक्रमों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा जाए। बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए जाए। बच्चों के लिए पटेल मंडप में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी सिटी, मेला आयोजन समिति के सदस्य सरबजीत कपूर, संजीव शर्मा, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अजय गुप्ता, अंकुर गोयल, संजय जैन, प्रीतीश ठाकुर, डा. एमके बंसल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img