Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

Cannes 2025: इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी पर नेहा भसीन का आरोप, कहा– “मेरे आउटफिट की नकल की”

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहीं फैशन इंफ्लुएंसर और डिजाइनर नैन्सी त्यागी एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने उन पर उनके रेड कार्पेट लुक की नकल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस विवाद ने फैशन और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में नई बहस छेड़ दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

नेहा भसीन ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात

नेहा भसीन ने बीती 18 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए नैन्सी के आउटफिट को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि नैन्सी का हालिया रेड कार्पेट लुक उन्हें “कुछ जाना-पहचाना” लग रहा है। इसके साथ ही, एक अन्य स्टोरी में उन्होंने अपने पुराने आउटफिट की तस्वीर साझा की और उस पर ‘सेम सेम’ लिखते हुए यह संकेत दिया कि नैन्सी ने उनका फैशन स्टाइल कॉपी किया है।

नैन्सी त्यागी ने किया था दावा

नैन्सी त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर दावा किया था कि उन्होंने अपनी कान की ड्रेस खुद तैयार की है और यह उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि है। लेकिन अब इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। बांद्रा के एक बुटीक की ओर से दावा किया गया कि यह ड्रेस उन्होंने नैन्सी को 25,000 में बेची थी। बुटीक की मालकिन ने बताया कि नैन्सी ने शायद उस ड्रेस में एक केप जोड़कर उसे अलग लुक देने की कोशिश की हो, लेकिन मूल ड्रेस उन्हीं की डिजाइन थी और नैन्सी ने इसे खरीदा था, न कि खुद सिलाई की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

 यह नैन्सी की छवि को बड़ा झटका दे सकता

नैन्सी त्यागी को उनके फैशन स्टाइल और खुद से ड्रेस सिलने की कला के लिए जाना जाता है। उनके कई ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखे और सराहे गए हैं। ऐसे में इस विवाद के बाद उनके ब्रांड और फॉलोअर्स के बीच उनकी छवि को बड़ा झटका दे सकता है। हालांकि अभी तक नैन्सी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सफाई नहीं दी गई है।

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग नैन्सी को उनके स्टाइल और ड्रेस को रीस्टाइल करने के लिए क्रिएटिव बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें झूठ फैलाने और दूसरों की मेहनत को चुराने का दोषी ठहरा रहे हैं। कुछ का कहना है कि भले ही ड्रेस खरीदी गई हो, लेकिन नैन्सी ने उसे नए अंदाज में पेश किया, जबकि दूसरों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपने फैंस को धोखा दिया है।

फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि प्रेरणा लेना और नकल करने में फर्क होता है, जबकि कुछ नैन्सी के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img