Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Athiya Shetty: बॉलीवुड से ब्रेक ले चुकी हैं अथिया शेट्टी, पिता सुनील शेट्टी का बयान आया सामने

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने खुद एक हालिया इंटरव्यू में किया। सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपना करियर किसी अन्य दिशा में मोड़ लिया है।

‘हीरो’ से बॉलीवुड में किया डेब्यू

दरअसल, साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अथिया शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत तो चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड की कम फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्रियों में होने लगी। ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं।

सुनील शेट्टी के बयान से हुआ सब कुछ साफ

जब उनसे जुड़ी कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट की खबर नहीं आई, तो फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर अथिया कहां हैं? क्या वह फिल्मों से ब्रेक पर हैं या कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया है? लेकिन सुनील शेट्टी के हालिया बयान ने सब कुछ साफ कर दिया।

अथिया के करियर पर पिता सुनील का बयान

सुनील शेट्टी ने बातचीत में बताया, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’ सुनील का कहना है कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए।

क्रिकेटर केएल राहुल से की शादी

बता दें अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है और अब वह अपने पारिवारिक जीवन पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। फिल्मी चमक-धमक से दूर, वह अब अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दे रही हैं। हाल ही में अथिया प्यारी सी नन्ही परी की मां भी बनी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img